Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

गर्लफ्रेंड के विवाद में MSC के छात्र की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ में गर्लफ्रेंड के विवाद में एमसीए के छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई. रालोद नेता के बेटे की हत्या से जिले में हड़कंप है। हत्या कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद अब आरोपियों तलाश जारी है।

दरअसल पूरा मामला मेरठ के थाना रोहटा क्षेत्र के अट्टा चिदौडी गांव का है। जहां कार्तिक नाम के युवक को पहले कुछ लड़कों का फोन आया। इसके बाद वह अपने एक दोस्त और अपने मौसी के बेटे को लेकर गांव के बाहर चला गया। गांव के बाहर दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक युवक ने कार्तिक की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद कार्तिक पक्ष के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बताने की लव ट्रायंगल के मामले में हत्या को लेकर जिला पुलिस हड़कंप मचा हुआ है। आनन फानन में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद अब आरोपियों की तलाश जा रही है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा, मेरठ