Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

यूपी: लव, सेक्स और धोखा... महिला ने पुलिस सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप

फिरोजाबाद में शादी का झांसा देकर युवती के साथ अवैध संबंध बनाने वाले सिपाही मामले में नया मोड़ उस सामने आया। जब पीड़िता की हालत थाने में बिगड़ गई। उसे आनन फानन में पुलिस ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पीड़िता ने कहा उसको थाने में बुलाया गया पुलिस उस पर दवाब बना रही है। और थाने में ही उसके प्रेमी पुष्पेंद्र ने उसे एक पुड़िया दी कहा खाओ और मर जाओ। उसने गुस्से में वो पुड़िया खाई और उसकी हालत ऐसी हो गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां एक युवती जो औरेया जिले की रहने वाली है उसने थाना मक्खनपुर में तैनात एक सिपाही पुष्पेंद्र पर गंभीर आरोप लगाए है।युवती का आरोप है कि सिपाही ने उसके साथ शोषण किया है। चार साल से वो उसके साथ शारिरिक संबंध में है। पर अब वो उसे धोखा दे रहा है। आज जब उसे थाने में बुलाया गया तो सिपाही के पक्ष में ही सीओ साहब ने कहा पैसे ले लो और मामला खत्म करो वही आरोपी सिपाही ने उसे थाने में एक पुड़िया दी और कहा इसे खाकर मर जाओ। उसने वो पुड़िया खाई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

पुलिस ने क्या कहा
घटना की प्रमुखता को देखते हुए सीओ भी मौके पर पहुंच गए और पीड़िता की इलाज के लिए डॉक्टरों से बात की इस मामले में एसपी सिटी सेरबेश कुमार मिश्र ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है मुकदमा युवती का पहले ही पंजीकृत कर लिया गया था आरोपी पुलिस सिपाही को भी गिरफ्तार कर लिया गया है पीड़िता के आरोपों पर जांच भी करवाई जाएगी अभी पीड़िता की हालत ठीक है।

आरोपी पुलिस कर्मी ने कही ये बात
पुष्पेंद्र ने कहा आरोप लगा रही युवती ने उससे झूठ बोला था कि वो फारेस्ट में सिपाही है। उसका प्रमोशन भी हो गया है। उसने कुछ फोटो भी उसे दिखाए थे जो वर्दी में थे। पर जब उसे इस युवती की सच्चाई पता चली तो उसने उसे छोड़ दिया खुद सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने ही मुकदमा दर्ज करवाया था। उसकी किसी ने नही सुनी। आरोपी ने युवती पर ही सवाल खड़े कर दिए।

इस मामले में युवती के आरोप पर पुलिस ही संदेह के घेरे में है पर आरोपी सिपाही का बयान किसी और इशारा कर रहा है पर सवाल उठता है जब खुद पीड़िता के तहरीर पर सीओ ने कार्रवाई की और मुकदमा कायम कराया तो अब ऐसा क्या हुआ कि पीड़िता उन्ही पर आरोप लगा रही है।