Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

LUCC चिट फंड घोटाला, चार जिलों में दर्ज 13 मुकदमे, SIT गठित

LUCC चिट फंड घोटाले को लेकर प्रदेश के तमाम जनपदों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब पुलिस प्रशासन भी इस मामले में गंभीर नजर आ रहा है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी के नेतृत्व में सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि चार जनपदों में एल यू सी सी चित फंड कंपनी को लेकर 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि SIT का गठन कर इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है।  इसके साथ ही सभी आरोपियों के बैंक अकाउंट को भी पुलिस द्वारा सीज करवा दिया गया है। 

जो मुख्य आरोपी विदेश में है उसके खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही उसके पासपोर्ट को रद्द करने को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन इस मामले में बहुत गंभीर है और जल्द ही बड़े खुलासे आने वाले दिनों में किए जाएंगे। जो भी आरोपी है उनकी संपत्ति का आकलन किया जा रहा है जिसके बाद आरोपी की प्रॉपर्टी से निवेशकों के पैसे को वापस करने की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।