Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मासूम बच्ची का हत्यारा मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25000 का इनामी था आरोपी

मेरठ में वर्चस्व की जंग में मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने आज हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल हुआ और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी कैफ पर 25,000 का इनाम घोषित किया गया था। इसके पहले मुख्य हत्यारोपी मशरूफ को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ही गिरफ्तार किया था।

बता दें 4 दिसंबर को वर्चस्व की जंग के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान बच्चे आफिया के सीने में गोली लग गई। आफिया की अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी मशरूफ को गिरफ्तार कर लिया था और फिर अब दूसरे आरोपी कैफ को सरधना के कालन्द में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली कैफ के पैर में लग गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में चार नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।