Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 205 किलोग्राम गांजा बरामद

पुलिस कमिश्नरेट की ओर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सेक्टर 63 थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने 30 लाख कीमत का 205 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद किया। ये गांजा एनसीआर में सप्लाई करने के लिए ट्रक में छुपा कर उडीसा से लाया गया था।  पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है।  अन्य की तलाश की जा रही है। 

अंतरराज्यीय स्तर पर गांजे की तस्करी करने वाला गांजा तस्कर कासमदीन पुत्र कालू खां को एसजेएम कट छिजारसी के पास बने फुट ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। जो ट्रक में क्रेटो के नीचे छिपाकर 205 किलोग्राम गांजा तस्करी कर उडीसा से गाजीपुर, दिल्ली ले जा रहा था। गांजा तस्कर कासमदीन से बरामद गांजे के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया इस ट्रक में गांजे को लेकर उड़ीसा से चला था और पुलिस से बचते-बचाते गांजे को लेकर गाजीपुर, दिल्ली जा रहा था। लेकिन रास्ता भटकने के कारण ग्रेटर नोएडा पहुंच गया और अब पुलिस ने पकड़ लिया।