Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

शाहजहांपुर में पत्नी ने ईंट से मारकर पति की हत्या की

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने मामूली बात पर खटपट को लेकर पति के सिर को ईंट से मारकर निर्मम हत्या कर दी।

वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पत्नी पति के सिर पर हमला करती नजर आ रही है। पत्नी सिर्फ यहीं नहीं रुकती, पती के मरने के बाद भी वो उसके सिर के टुकड़े निकालकर सड़क पर फेंकती हुई नजर आ रही है।

थाना रोजा के तहत हथौड़ा गांव में रहने वाले करीब 40 साल के सतपाल का गुरुवार को अपनी पत्नी से खाने को लेकर कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने पत्नी को डंडों से पीटा। दोनों के बीच हुई मारपीट में पत्नी ने पति के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

महिला ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसका पति बहुत ही क्रूर था और उसे कमरे में बंद करके मारता-पीटता था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित महिला गायत्री देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।