उत्तर प्रदेश के संभल में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान 27 साल की राखी के तौर पर हुई है। ये वारदात संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के सिरसी में हुई। आरोपित सोनू को पुलिस ने सरेंडर करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सोनू ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध थे जिसकी वजह से उसने हत्या की। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने बताया है कि उसने अपनी पत्नी को बार-बार चेतावनी दी थी लेकिन उसकी बात न मानने की वजह से उसने उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम और फोरेंसिक यूनिट को वारदात की जगह पर भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.