Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

मेरठ में महिला से दिनदहाड़े लूट, पीड़िता पीछे दौड़ी सड़क पर गिरी... कुचलने से बची

मेरठ में महिला से दिनदहाड़े लूट की गई है। जिसमें पीछे से एक युवक आता है और सड़क पर चल रही दो महिलाओं में से एक महिला के झपट्‌टा मारकर गले से चेन लूटकर ले जाता है। घटना गंगानगर थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी राधा गार्डन की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

घटना 15 अगस्त की शाम की है। जब स्वतंत्रता दिवस के दिन पुलिस की सुरक्षा चाकचौबंद होती है। स्वतंत्रता दिवस के दिन शांति कायम रहे, कहीं कोई आपराधिक गतिविधि न हो बदमाशों ने उसी दिन वारदात को सरेआम अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को चुनौती दी है।

आपको बता दे सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें साफ दिख रहा है, दो बदमाश बाइक पर कालोनी में आए और एक जगह खड़े हो गए। बदमाशों ने सामान लेकर जा रही महिला कुसुम शर्मा व उनके साथ उनकी सहेली को जाते देखा। इसके बाद एक बदमाश जिसने टोपी पहनकर अपना चेहरा छिपाया था वो पैदल ही इन महिलाओं का पीछा करते हुए आगे चला जाता है। बदमाश आगे जाकर कुसुम शर्मा के गले में हाथ मारकर चेन लूटकर फरार हो जाता है। पीड़िता बदमाश के पीछे दूर तक जाती है। लेकिन कालोनी के गेट के बाहर निकलकर बदमाश बाइक से फरार हो जाते हैं। महिला उसे पकड़ नहीं पाती। वहीं बदमाश के पीछे दौड़ने के कारण पीड़िता सड़क पर मुंह के बल गिर जाती है। उसके पीछे दूसरे वाहन आ रहे हैं जिनसे कुचलने से बाल-बाल बचती है।

वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि घटना 15 अगस्त की शाम की है। गंगानगर के राधागार्डन निवासी कुसुम शर्मा पत्नी ललित शर्मा की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा लिखा गया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।आसपास के सीसीटीवी भी चैक किए जा रहे हैं।