Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मेरठ में सरेआम पिस्टल फेंककर भागा बदमाश, पुलिस बोली लाइटर पिस्टल

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कचहरी में बदमाश सरेआम पिस्टल छोड़कर भाग गया। बदमाश ने दिनदहाड़े युवक की हत्या करने के इरादे से उसे पिस्टल सटाई थी। अचानक वहां मौजूद भीड़ ने ये देख लिया। भीड़ चिल्लाते हुए बदमाश की तरफ भागी। पीड़ित ने पिस्टल से अपनी हत्या करने का आरोप लगाया है।

आपको बता दे प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दी जानकारी
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 3 बजे करीब एक लड़का शोरशराबा कर रहा था। तभी पता चला कि एक लड़के ने किसी राहचलते को पिस्टल लगाई, जब उसने शोर मचाया तो काफी लोग वहां पहुंचे। भीड़ को देखकर पिस्टल लगाने वाला बदमाश फरार हो गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जिसके बाद पकड़े जाने के डर से बदमाश वहीं पिस्टल छोड़कर फरार हो गया। लोग उसके पीछे भागे मगर वो हाथ नहीं आया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है। पिस्टल किसकी है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

वहीं कचहरी से लेकर पूरे सिविल लाइन एरिया में उक्त बदमाश की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं दिनदहाड़े सिविल लाइन जैसे पॉश इलाके में कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर में हुई इस घटना से हड़कंप मचा है। आखिर पिस्टल कैम्पस के अंदर कैसे पहुंची। वहीं पिस्टल जब्त करने वाले पुलिसकर्मियों ने इसे लाइटर पिस्टल बताया है।