Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मेरठ में फेशियल कराने आई महिला के कुंडल गायब, ब्यूटीपार्लर के बाहर महिलाओं का हंगामा

मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र के डी ब्लॉक में ब्यूटी पार्लर के बाहर महिलाओं और कालोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि ब्यूटीपार्लर में फेशियल कराने आने वाली महिलाओं से ज्वैलरी लूटी जाती है।

ब्यूटीपार्लर में कई बार ऐसा हो चुका है। आज शुक्रवार को इलाके की महिलाएं काफी संख्या में ब्यूटीपार्लर पर पहुंचकर हंगामा कर रही हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं महिलाओं को शांत कराने में जुटी है।

आपको बता दें डीब्लॉक में एनफिनिटी नाम से एक ब्यूटीपार्लर है। यहां अक्सर महिलाएं ब्यूटी सर्विस लेने आती हैं। महिलाओं का आरोप है कि इस ब्यूटी पार्लर में फेशियल करने के दौरान कुंडल लूटे जाते हैं। महिलाओं ने कहा कि हाल में ही एक और ऐसी घटना हुई है। जब महिला यहां फेशियल कराने आए इस दौरान उसके सोने के कुंडल गायब कर दिए गए।

जिसके बाद महिलाओं ने कहा कि फेशियल क्रीम में कुछ नशीली चीज मिलाकर उसे चेहरे पर लगा दिया जाता है। इससे क्लाइंट थोड़ी देर के लिए बेसुध हो जाती है। इस बीच उसके कुंडल निकाल लेते हैं। जब महिला घर जाकर ज्वैलरी चैक करती है तो कुंडल गायब मिलते हैं। बाद में जब ब्यूटी पार्लर पर शिकायत करने आओ तो वो साफ इंकार कर देती है।