Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

मेरठ में ऑनर किलिंग, भाई ने गला दबाकर मार डाला...2 बार प्रेमी के साथ भागी थी

मेरठ में भाई ने 16 साल की बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। दो बार बहन प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। कुछ दिन पहले पुलिस ने लड़की को प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। नाबालिग होने के नाते उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया था।

जहां वह बार-बार प्रेमी से मिलती रही थी। बुधवार को भी मिलने जा रही थी, तभी भाई ने गुस्से में उसे पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए बहन घर से भागी, लेकिन रोड पर भाई ने गला दबा दिया। जब तक सांसें रुक नहीं गईं, उसका गला दबाए रखा। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना थाना इंचौली क्षेत्र के नंगला शेखू की है।

पुलिस के अनुसार, नगला शेखू निवासी हसीन इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उसकी छोटी बहन अमृता का गांव में ही मामा के घर रहने वाले दूसरे समाज के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमृता दो बार अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। इससे भाई हसीन बहुत परेशान था। बहन को बार-बार रोकने के बाद भी वह अपने प्रेमी से मिल रही थी।

आपको बता दे बुधवार सुबह अमृता अपने प्रेमी के पास जाने की तैयारी कर रही थी। हसीन को इस बारे में भनक लगी तो उसने बहन को रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी रही। इस पर गुस्से में आए हसीन ने बहन का गला दबाकर हत्या कर दी।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि थाना इंचौली के नंगलाशेखू से युवती की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जांच में पता चला कि युवती की उसके भाई ने गला दबाकर हत्या की है। भाई को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन कहीं पर युवती की शादी करने की बात कर रहे थे, इसका युवती विरोध कर रही थी। जिसके चलते भाई ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाया गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।