Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

होमगार्ड ने विधवा महिला को बनाया हवस का शिकार, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की विधवा महिला को नौचंदी थाने में तैनात एक होमगार्ड ने नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। विधवा महिला ने आरोपी की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और तीन साल तक रेप करता रहा। महिला ने आरोपी होमगार्ड से शादी की जिद की तो उसने शादी से इंकार कर दिया और किसी को बताने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे दी। जिसके बाद पीड़िता डर गई उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं की पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

आपको बता दे मेडिकल स्थित एक कॉलोनी के रहने वाली महिला ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह अपने बच्चों के पालन पोषण के लिए नौकरी की के लिए भटक रही थी तभी उसकी मुलाकात एक होमगार्ड से हुई आरोपी होमगार्ड ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे एक किराए का कमरा दिला दिया। आरोपी ने विधवा महिला को अपने झांसे में लिया और जबरन उसके साथ रेप कर दिया। 

जिसके बाद बच्चों को छोड़कर पालमपुर वाली महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दे दिया। जिसके बाद आरोपी तीन साल तक लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसी दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़ित महिला का कहना है कि उसने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार करते हुए उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं की। शनिवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची उसने अधिकारियों से आरोपी होमगार्ड पर कार्यवाही की मांग की है। 

वहीं मामला संज्ञान में आने पर जनसुनवाई अधिकारी ने उसे जांच के बाद न्याय का भरोसा दिया है।