Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मेरठ कैंट में मस्जिद को अवैध बताते हुए हिंदू संगठनों का विरोध, हनुमान चालीसा का किया पाठ

मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ज़मीन पर मस्जिद को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठनों ने इस मस्जिद को अवैध बताते हुए ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उनका आरोप था कि रेलवे की ज़मीन पर अवैध कब्जा करके मस्जिद बनाई जा रही थी।

जहां विरोध बढ़ने के बाद पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सचिन सिरोही ने कहा कि रेलवे की ज़मीन पर किसी भी अवैध धार्मिक ढांचे का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस बीच, मस्जिद के बाहर हिंदू संगठनों के विरोध और हनुमान चालीसा पढ़ने के दौरान नमाज का समय हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौके पर पहुंचे और दावा किया कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है, जहां रोज़ नमाज अदा की जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि कुछ लोग मस्जिद के बाहर बैठकर विरोध कर रहे हैं, लेकिन तय समय पर नमाज होगी और हम नमाज पढ़ने जाएंगे।

वही विवाद के दौरान रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे और हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही से बातचीत की। कुछ देर बाद हिंदू संगठन के लोग वहां से चले गए, जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में दाखिल हुए और नियमित रूप से नमाज अदा की गई।