Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

UP: हाथरस भगदड़ मामले में जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, कई अधिकारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को हाथरस भगदड़ पर एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय एसडीएम, सर्कल अधिकारी और चार लोगों को सस्पेंड कर दिया। जिसमें घटना के पीछे "बड़ी साजिश" से इनकार नहीं किया गया था।

एसआईटी रिपोर्ट में प्रशासन की ओर से हुई चूक को भी दर्शाया गया है जिसकी वजह से दो जुलाई को ये घटना हुई जिसमें 121 लोगों की जान चली गई।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में भगदड़ के लिए आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया गया है और दावा किया गया है कि उन्होंने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए इंतजाम नहीं किए और प्रशासन की जिम्मेदारी भी तय की है।

इसमें कहा गया है कि पुलिस और प्रशासन ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को उचित जानकारी देने में फेल रहे। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने एसडीएम, सर्कल ऑफिसर और तहसीलदार समेत छह लोगों को निलंबित कर दिया।