Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

हरिद्वार डकैती कांड का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, दो गिरफ्तार

हरिद्वार में दिनदहाड़े 1 सितंबर को हुई डकैती का उत्तराखंड पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जानकारी देते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि एक बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुआ है। एनकाउंटर में मारे गए बादमाश की पहचान सतेंद्र पाल (32) उर्फ लक्की निवासी मुक्तसर, पंजाब के रूप में हुई है। दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। इनसे 50 लाख के गहने बरामद हुए हैं। बाकी बदमाशों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

उन्होंने एसएसपी हरिद्वार और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। कहा कि मुझे खुशी है कि पुलिस ने हिम्मत दिखाकर काम किया। पर अभी भी चुनौती बाकी है। टीम जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेगी।

बीते 1 सितंबर को हरिद्वार में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर करोड़ों के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम में घुसकर पहले मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल किया। जिससे सारा स्टाफ अचेत हो गए। उसके बाद करोंड़ो रूपए का सोना लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में ज्वैलर्स एसोसिएशन ने विरोध जताया था।