Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

पूर्व मंत्री याकूब के नाती ने महिला सिपाही को मारी टक्कर, चैकिंग के दौरान तोड़ी बैरिकेडिंग, मुकदमा दर्ज

मेरठ के मीट माफिया और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के परिवार के एक और सदस्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बार याकूब कुरैशी के धेवते साद ने महिला सिपाही को टक्कर मारी और सरकारी काम में बाधा डाली है। मोहम्मद साद के खिलाफ पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घायल महिला सिपाही अस्पताल में भर्ती है।

आपको बता दें रविवार रात का है। जब मेरठ पुलिस रात चैकिंग कर रही थी। तभी हापुड़ अड्‌डा चौराहे पर चैकिंग ड्यूटी के दौरान बाइक सवार युवकों ने महिला कांस्टेबल जोहरा परवीन थाना एएचटीयू को टक्कर मार दी। बाइक सवारों ने महिला कांस्टेबल की स्कूटी में टक्कर मारकर उसे गिराया। इससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। 

बताया जा रहा है कि जिस बाइक से महिला कांस्टेबल को टक्कर मारी गई वो याकूब कुरैशी के धेवते साद की है। बाइक पर मो. साद के साथ पीछे अरशद बैठा था। टक्कर मारकर बैरियर तोड़कर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी साद और उसके साथी को अरेस्ट किया। दोनों के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

वहीं इस पूरे मामले में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। उसे गिरफ्तार किया गया है।