Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बच्ची को किया बैडटच, परिजनों ने शिक्षक को पीटा, मुकदमा दर्ज

मेरठ के मवाना में सरकारी स्कूल में मासूम बच्ची से बैड टच का मामला सामने आया है। आरोपी सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि स्कूल में हंगामे के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी शिक्षक जमाल कामिल को अरेस्ट कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए पीड़िता की मां ने मवाना थाना में तहरीर दी है। पीड़िता की मां बताया-उसकी 11 साल की बेटी कक्षा 4 में पढ़ती है। बच्ची शनिवार को भी स्कूल गई। स्कूल में हेडमास्टर जमाल कामिल पुत्र सलाउद्दीन है। उसने बच्चों के नाखून चेक किए। जिन बच्चों के नाखून बढ़े थे उन्हें देखकर मास्टर ने काफी डांट लगाई। इसके बाद चिढ़ में मास्टर खुद नेलकटर से नाखून काटने लगा। कई बच्चों के कच्चे नाखून भी काट दिए। जब उसकी बेटी की बारी आई तो टीचर बच्ची के नाखून काटने लगा। फिर उसे अपने कमरे में अंदर ले गया। कमरे में मास्टर ने सामने की कुर्सी पर बच्ची को बैठाया। उसके पैर के नाखून काटने लगा। नाखून काटने के बहाने उसकी सलवार उठाकर बैड टच करने लगा। यह सब देखकर बच्ची सहम गई और रोने लगी।

उसके बाद फिर बच्ची ने टीचकर का हाथ छुड़ाकर रोते हुए बाहर निकली। वहां आसपास के लोगों ने बच्ची को रोते देखा। बच्ची का चाचा भी वहां से गुजर रहा था। लोगों ने तुरंत बच्ची के परिजनों को फोन पर बताया कि बच्ची स्कूल के बाहर खड़ी रो रही है। मौके पर बच्ची की मां और घरवाले पहुंचे। वहां काफी भीड़ भी जमा हो गई। तब मां को बच्ची ने सारी बात बताई। मास्टर की हरकत सुनने के बाद ग्रामीणों और बच्ची के परिजनों ने गुस्से में मास्टर को पकड़ लिया। मौके पर हंगामा मच गया। पुलिस को बुलाया गया। वहीं मौके पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए। इस मारपीट में पीड़िता की मां को भी चोटें आई। लोगों ने मास्टर को पीटा। पुलिस आरोपी शिक्षक को अरेस्ट कर थाने ले गई।

वही टीचर ने बच्ची के गलत जगह हाथ लगाते हुए कहा कैसा लग रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि ऐसा हमारी बच्ची के साथ हुआ अगर दूसरे बच्चों के साथ भी हो सकता है। बच्ची काफी डरी सहमी है। हमें इंसाफ चाहिए।

वहां मौजूद अन्य बच्चों के पैरेंट्स ने आरोप लगाया कि ये टीचर बच्चों से स्कूल में मालिश करवाता है। वहीं पैरेंट्स टीचर को पुलिस के सामने ही मारने पर उतारु हो गए तो पुलिस ने किसी तरह आरोपी को छुड़ाया और उसे अपने साथ लेकर गई। जान बचाने के लिए मास्टर अपनी टेबल के नीचे घुस गया लेकिन लोगों ने उसे वहां से निकालकर भी पीटा।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने कहा कि बच्ची के बयान दर्ज हो चुके हैं, आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया है, पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर एससी एक्ट, पॉस्को एक्ट, मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।