Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

गाजियाबाद की छात्रा मेरठ से किडनैप...गैंगरेप, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी एक छात्रा को 24 जून को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर से किडनैप किया गया। किडनैपर्स ने छात्रा को जम्मू और मेरठ के होटलों में 12 दिन बंधक रखा। इतना ही नहीं उसके साथ गैंगरेप भी किया। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो दिखाकर धमकाया अगर किसी से कहा तो गंदी वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद आरोपी छात्रा को 6 जुलाई को गाजियाबाद के भोजपुर थाना पास छोड़ गए। इस मामले में गाजियाबाद और मेरठ पुलिस एक दूसरे पर मामला टालती रही। अब पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी मेरठ से शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

आपको बता दे मोदीनगर क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी यहीं के एक कॉलेज में पढ़ती है। 24 जून को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद से उसका पता नहीं लगा। परिजनों ने काफी तलाश किया और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। आरोपियों ने छात्रा को 6 जुलाई को भोजपुर थाने के पास छोड़ दिया। इसके बाद छात्रा को पुलिस ने बरामद दिखाकर परिजनों को कॉल किया और घर भेजा। छात्रा ने परिजनों के सामने खुलासा किया कि उसे 24 जून को सुबह करीब 11 बजे मोहिउद्दीन परतापुर से अगवा किया गया और गांव के दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया।

वहीं छात्रा ने घरवालों को बताया कि दो आरोपियों ने उसके साथ ऐसा किया। दोनों आरोपी, उसे मेरठ से किडनैप कर जम्मू ले गए और वहां एक होटल में छह दिन बंधक बनाकर रखा। छात्रा का आरोप है कि वहां उसके साथ गैंगरेप हुआ। इसके बाद आरोपी उसे सहारनपुर होते हुए मेरठ ले आए और यहां हाईवे पर एक होटल में छह दिन बंधक बनाकर रखा। छात्रा ने आरोप लगाया कि चार युवकों ने यहां उसके साथ गैंगरेप किया। वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने मोदीनगर पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने मेरठ का घटनास्थल बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं, परतापुर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब एसएसपी मेरठ से शिकायत की गई, जिसके बाद जांच और कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि, "किशोरी और उसके परिवार ने शिकायत की है। मामले में जांच की जा रही है। जिन होटल की जानकारी दी गई है, वहां सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"