उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उसका बेटा घायल हो गया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इंद्र विहार में बाइक पार्किंग को लेकर पिता और बेटे का उनके पड़ोसियों से झगड़ा हो गया। इस पर पड़ोसियों ने दोनों को चाकू मार दिया, जिससे पिता की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.