Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मथुरा में व्यापारियों से ठगी करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओजी टीम और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ये कार्रवाई की गई। चारों बदमाश कई राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और ये टटलू गैग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, हापुड, कानपुर, हरियाणा के मानेसर, गुडगांव, फरीदाबाद और उत्तराखंड के देहरादून सहित दिल्ली में भी ये शातिर ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों के नाम प्रिंस अदलखा, राजकुमार, राजेश कुमार उर्फ राजू और विजय कुमार हैं। ये चारों हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से 1,75,000 रुपये बरामद किये गए हैं। साथ ही इनके पास से असलहा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।