Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस-नक्सलियों के बीच फायरिंग, 3 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो पुरुषों और एक महिला सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में न केवल इन लोगों को मार गिराया गया, बल्कि अन्य हथियारों और गोला-बारूद के अलावा एक एके 47 भी बरामद किया गया है।

मुठभेड़ तब शुरू हुई जब नारायणपुर अबूझमाड़ इलाके में नक्सली गतिविधियों की खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त पुलिस दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। शाम 4 बजे से चल रहे इस अभियान में तीन नक्सली मारे गए और एके 47 समेत कई हथियार बरामद हुए।