Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Delhi: एक ही परिवार को चार लोगों ने आत्महत्या की कोशिश में जहरीला पदार्थ खाया, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के एक अस्पताल में दो बच्चों समेत एक परिवार के चार सदस्यों को भर्ती कराया गया है। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस के अनुसार संगम पार्क इलाके में बाइक हॉर्न बनाने वाली फैक्ट्री चलाने वाले हरदीप सिंह ने सुबह अपनी 38 साल की पत्नी हरप्रीत कौर, 16 साल के बेटे जगदीश सिंह और 15 साल की बेटी हरगुल कौर के साथ जहर खा लिया।

हरदीप सिंह, उनकी पत्नी और बेटे की हालत स्थिर है, लेकिन उनकी बेटी हरगुल कौल की हालत गंभीर है। पुलिस का मानना ​​है कि परिवार ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की कोशिश की। 

एडिशनल डीसीपी सिकंदर सिंह ने कहा, "वो संगम पार्क में हॉर्न बनाने वाली फैक्ट्री चलाते थे। हमें नारंगी रंग का पाउडर मिला है, जिसे उन्होंने गिलास में पानी में मिलाकर पी लिया होगा। रसायन की अभी पहचान नहीं हो पाई है।"