Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

त्रिशूर के स्कूल में पूर्व छात्र ने की ओपन फायरिंग, निशाने पर थे टीचर

केरल के त्रिशूर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने मंगलवार को एक स्कूल में गोलीबारी की। गोली चलाने वाले की पहचान स्कूल के पूर्व छात्र के रूप में हुई है।

स्कूल के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने आरोपी शख्स को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे के आस-पास हुई। माना जा रहा है कि मुलायम के मूल निवासी जगन ने नशे में ये कदम उठाया।