Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

उत्तर प्रदेश के बरेली में पड़ोसी से मारपीट में बुजुर्ग की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में पड़ोसियों द्वारा कथित मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। ये घटना बुजुर्ग के घर पर फाइबर पार्टिशन लगाने के दौरान हुए विवाद की वजह से हुई। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से संबंध खराब रहे हैं। उन्होंने बताया, "हम विस्थापित कश्मीरी परिवार हैं, और यहां अपना जीवन फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।"

मारपीट की घटनाओं का जिक्र करते हुए, उन्होंने बताया कि पड़ोसी, जो दूसरे धर्म के हैं, अक्सर मांसाहारी भोजन पकाते थे। उनकी रसोई से आने वाली गंध को रोकने के लिए पार्टिशन किया जा रहा था। पड़ोसी ने फाइबर सीट नहीं लगाने दी। इसको लेकर उन्होंने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।