Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Delhi: गोविंदपुरी के भूमिहीन कैंप में डीडीए की कार्रवाई, झुग्गी-बस्ती पर चला बुलडोजर

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में भूमिहीन कैंप में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बुलडोजर की करवाई की जा रही है। सुबह से ही अधिकारी झुग्गी-बस्ती को हटाने में लगे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि गोविंदपुरी में सरकारी जमीन पर बनी 300 से ज्यादा झुग्गियों को तोड़ा गया है। 

अधिकारी ने कहा, "शांतिपूर्ण तरीके से अवैध कब्जे को हटाने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ पुलिस को भी तैनात किया है। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" भूमिहीन कैंप में ताश के पत्तों का तरह एक के बाद एक कई झुग्गियों को जमींदोज कर दिया गया।  

डीडीए ने ये कार्रवाई भूमिहीन कैंप में रहने वाले लोगों को जारी किए गए नोटिस के कुछ दिन के भीतर की। डीडीए की तरफ से इलाके के लोगों को तीन दिन के अंदर कैंप को खाली करने का कहा गया था। भूमिहीन कैंप में रहने वाले ज्यादातर लोग प्रवासी मजदूर हैं, जो बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल से आए हैं। ये लोग सालों से यहां रह रहे थे।