Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Delhi: महिला ने पति पर प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने का लगाया आरोप, FIR दर्ज

दिल्ली के वसंत कुंज की रहने वाली 34-वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि वसंत कुंज (दक्षिण) पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिकी के अनुसार, ‘‘दंपति ने 12 अक्टूबर 2014 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पहले भी कई मौकों पर उसके साथ हिंसक व्यवहार कर चुका है।’’ पुलिस ने बताया कि 26 मई को, पति कथित तौर पर दो अज्ञात महिलाओं के साथ उसके फ्लैट में घुस आया और महिला को धमकाया।

प्राथमिकी में ये भी कहा गया है कि व्यक्ति ने एक महिला से कथित तौर पर संबंध होने की बात स्वीकार की और एक अन्य महिला के सामने उसने तीन बार ‘तलाक’ बोलकर उससे रिश्ते तोड़ने की घोषणा की। इस घटना के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3)  और मुस्लिम महिला अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है।