Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

मेरठ: छात्र पर जानलेवा हमला...अज्ञात लड़कों ने बुरी तरह पीटा, CCTV में कैद हुई घटना

मेरठ में छात्र पर जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क से आ रहे छात्र पर अचानक आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। जिसके बाद उसे बुरी तरह पीटा गया और फिर उसे अधमरा करके सड़क पर छोड़ दिया गया। 

मारपीट के बाद युवक फरार हो गए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फुटेज के आधार पर युवक ने थाना लाल कुर्ती से न्याय की गुहार भी लगाई। लेकिन थाना पुलिस ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद आज पीड़ित युवक एसएसपी ऑफिस पहुंचा। 

पीड़ित छात्र ने बताया कि वह 12वीं क्लास का छात्र है और एक इंटर कॉलेज के छात्रों ने उसे पर मामूली विवाद को लेकर हमला किया है। हमले का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।