Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

नाबालिग के अपहरण का प्रयास कर रहे कार सवार की भीड़ ने की पिटाई

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में थाना गलशहीद इलाके में रात लगभग 10 बजे घर के पास टहल रहे नाबालिग बच्चे को समान मंगाने के बहाने कार में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया गया, बच्चे ने दौड़कर अपने पिता को अपहरण की बात बताई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई.

भीड़ ने कार सवार अपहरणकर्ता की पिटाई कर दी, जिसके बाद अक्रोषित भीड़ ने थाने के पीछे प्रिंस रोड पर खड़ी आरोपी की वेगनार कार में आग लगा दी. देखते ही देखते कार आग में जलकर राख हो गई. हंगामे की सूचना पर थाना गलशहीद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर बितर किया.

पुलिस ने भीड़ द्वारा पकड़े गए अपहरणकर्ता से जब पूछताछ की तो उसने कभी अपना नाम अनुज कभी अनुराग तो कभी नासिर बताया. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है कि आखिर आरोपी का मकसद क्या था और आरोपी कहां का रहने वाला है और यहां क्यूं आया था.

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी किसी भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं वो आला अधिकारियों के द्वारा ही जानकारी देने की बात कर रहे हैं। मौके पर तनाव है. भारी पुलिस बल तैनात है. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई है.