Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज, PAK के लिए जासूसी का है आरोप

Haryana: पिछले महीने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा ​​की जमानत याचिका बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने खारिज कर दी। उनके वकील ने ये जानकारी दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार ने उनके वकील कुमार मुकेश के माध्यम से उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की। 

पुलिस ने जमानत याचिका का विरोध किया और तर्क दिया कि मामले की जांच चल रही है। मुकेश ने कहा कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। नौ जून को अदालत ने मल्होत्रा ​​की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी और उनके मामले की सुनवाई 23 जून को तय की। 33 वर्षीय यूट्यूबर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुईं।

हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के शक में मल्होत्रा ​​को गिरफ्तार किया था और बाद में अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।