Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मेरठ में लुटेरों से भिड़ने वाली साहसी महिला सम्मानित, ज्वैलरी शोरूम में लूट होने से बचाई

मेरठ में लुटेरों से भिड़कर अपने ज्वैलरी शोरूम को लुटने से बचाने वाली महिला को सम्मानित किया गया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बहादुर महिला शोभा गुप्ता को सम्मानित किया। साथ ही कहा कि अन्य महिलाएं भी इनसे प्रेरित हों और साहसी बनें। इस तरह स्वयं की और समाज की लुटेरों, उच्चकों से सुरक्षा कर सकती हैं।

आपको बता दे रुढ़की रोड पीएसी के कृष्ण नगर में जय दुर्गा ज्वैलर्स की शॉप है। ज्वैलरी शॉप में लुटेरे घुस गए थे। उस वक्त शोरूम की मालकिन शोभा गुप्ता शोरूम पर अकेले थीं। लुटेरे वारदात के इरादे से शोरूम में घुसे और शोभा गुप्ता को धमकान लगे। शोभा गुप्ता ने अदम्य साहस का परिचय दिया। वो लुटेरों से भिड़ गईं और अपने शोरूम को लुटने से बचा लिया। उनके इस साहस के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। महिला ने दुकान को लुटने से बचाया था।