Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

उत्तर प्रदेश के बागपत में सिपाही की गोली मारकर हत्या, आरोपी शिक्षक फरार

Uttar Pradesh: बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक ने पुराने विवाद में सिपाही की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सुनहेड़ा गांव में रविवार रात की है। 

उसने बताया कि छुट्टी पर घर आए सिपाही अजय कुमार (32) खाना खाने के बाद गांव के बाहर टहल रहे थे तभी गांव के ही निवासी मोहित आर्य ने उन पर गोली चला दी। परिजनों ने कुमार को तत्काल हरियाणा के सोनीपत स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि आर्य सहारनपुर में सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। पुलिस अधीक्षक (नगर) एन.पी. सिंह ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार कुमार और आर्य के बीच पूर्व में क्रिकेट मैच और बाद में व्हॉट्सऐप चैट को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद ने तूल पकड़ लिया।’’ 

उन्होंने बताया कि कुमार सहारनपुर में तैनात था और इन दिनों अवकाश पर गांव आया हुआ था। सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।