Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

उत्तराखंड: अधिकारी की कार ने टिहरी में तीन लोगों को कुचला, ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उत्तराखंड के टिहरी के बौराड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला और उसकी सात और 10 साल की दो भतीजियों की मौत हो गई। कार कथित तौर पर जाखणीधार के ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी चला रहे थे।

सोमवार शाम करीब सात बजे रीना नेगी  अपनी दो भतीजियों अंविता नेगी और अग्रिमा नेगी के साथ पालिका कार्यालय रोड पर टहल रही थीं, तभी जाखणीधार के बीडीओ डी.पी. चमोली की तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने कहा कि हादसे के वक्त कार चला रहे चमोली को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में दो और लोग भी घायल हो गए और फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।