Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

UP: मिर्जापुर में कांवड़ियों ने सीआरपीएफ जवान की पिटाई की, सात गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कांवड़ियों के एक समूह ने एक सीआरपीएफ जवान की पिटाई कर दी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया, "शनिवार सुबह 9:30 से 10:00 बजे के बीच एक घटना घटी जहां ब्रह्मपुत्र मेल में चढ़ने आए एक सीआरपीएफ जवान का लाल ड्रेस पहने कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया। इस घटना के सिलसिले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस कार्रवाई जारी है।"

कथित तौर पर समूह ने जवान को जमीन पर पटक दिया और उस पर लात-घूंसों से बेरहमी से हमला किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार की पहचान नाबालिग के रूप में हुई है।