Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

छत्तीसगढ़ के कथित CGPSC भर्ती घोटाले की CBI जांच शुरू

सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित एग्जाम और इंटरव्यू में विभिन्न पदों के लिए कथित रूप से अयोग्य उम्मीदवारों को नियुक्त करने के मामले को टेकओवर कर लिया। यह मामला 2020 से 2022 का है। जब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पर कथित रूप से भर्तियों में अयोग्य उम्मीदवारों को भर्ती करने के आरोप लगे थे। 

सीबीआई ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर इस मामले को टेकओवर कर जांच शुरू कर दी गई है। इस क्रम में कई जगह पर रेड मारी गई।

यह मामले पहले ईओडब्लयू/एसीबी, रायपुर और जिला बालोद के पुलिस थाना अर्जुंडा में 2024 में दर्ज किए गए थे। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन, तत्कालीन सचिव और तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक और सीजीपीएससी के विभिन्न अधिकारियों समेत अन्य ने कथित रूप से अपने पदों का दुरुपयोग करके अपने बेटों, बेटियों, रिश्तेदारों और परिचितों को 2020-2022 के दौरान राज्य सरकार के विभिन्न पदों के लिए नियुक्त किया। जो कथित रूप से अयोग्य थे।