Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

भाई ने किया मुंहबोली बहन का मर्डर, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर 30 जगह किये वार

अंबाला कैंट के कच्चा बाजार के रहने वाले करण ने सोमवार रात अपनी बहन भावना उर्फ मुस्कान पर चाकू से वार कर के हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक करीब तीस वार किए। आरोपित वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

घायल हालत में महिला को कैंट के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करीब दो साल पहले भावना की शादी मेरठ के रहने वाले अंकुर से हुई थी।

विवाद के चलते भावना व अंकुर के बीच मामला तलाक तक पहुंच गया था। इसी से करण भी नाराज चल रहा था। करण पर पहले भी सट्टेबाजी आर्म्स एक्ट मारपीट के केस दर्ज हैं। आरोपित फरार है जबकि उसकी तलाश की जा रही है।

वह सोमवार को ही बद्दी से आया था। किसी बात पर स्वजनों से विवाद हुआ। इसी के चलते अंकुर ने अपनी बहन भावना पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। पेट और गर्दन पर करीब तीस वार किए। वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घायल हालत में भावना को नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट लाया गया।