Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मेरठ से चोरी कर एनसीआर में बेचते थे बाइक, पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह

मेरठ में थाना नौचंदी पुलिस ने एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पांचों युवक सरधना क्षेत्र के हैं। सभी मिलकर मेरठ सहित आसपास के इलाकों से बाइकें चोरी करते थे। इसके बाद इन्हें एनसीआर में ले जाकर बेचते थे। इनके पास से 11 वाहन बरामद किए हैं। इसमें 7 बाइकें और 3 स्कूटियां हैं। युवकों ने बताया कि वो कम समय में अमीर बनने के लिए ये वाहन चोरी करते थे।

आपको बता दें 8 दिसंबर को आरिफ निवासी शास्त्रीनगर ने नौचंदी थाने में तहरीर दी थी। अज्ञात चोरों ने सम्राट हेवेंस होटल के बाहर से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। नौचंदी थाना पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए 5 आरोपियो को अरेस्ट किया है। ये सभी शातिर किस्म के अपराधी हैं। रैकी करके वाहन चोरी किया करते हैं। पहले भी इनके ऊपर कई थानों में मुकदमे हो चुके हैं। लंबे समय से पुलिस इन वाहन चोरों की तलाश में लगी थी। वाहन चोरी करने के बाद वाहनो को सस्ते दामो पर बेच दिया जाता था था।  
 
वही देवपाल पर मेरठ, गाजियाबाद सहित हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे हैं। इसी तरह चाहत जो सरधना का रहने वाला है इस पर भी दिल्ली, हरियाणा और मेरठ के थानों 10 मुकदमे हैं। अंकुर पर 2, त्रिवेश गोस्वामी पर 2, दीपांशु पर 2 मुकदमे हैं। तीनों ही सरधना के अलग अलग गांवो के रहने वाले हैं। पुलिस को इनके पास 8 बाइक, 3 स्कूटी बरामद हुई हैं।