Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

बब्बर खालसा का आतंकी लाजर मसीह गिरफ्तार, महाकुंभ के दौरान फैलाना चाहता था गड़बड़ी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कहा कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक "सक्रिय आतंकवादी" को तीन जिंदा हथगोले और 13 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी लाजर मसीह महाकुंभ के दौरान गड़बड़ी फैलाना चाहता था

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक 'सक्रिय आतंकवादी' को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया।