Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक 19 साल युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार देर रात की है और मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। मृतक के एक भतीजे ने बताया कि पंकज का मंगोलपुरी के ब्लॉक के तीन लोगों के साथ झगड़ा हुआ था।

मृतक के एक भतीजे ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वे क्यों लड़ रहे थे लेकिन जब मैंने अपने चाचा (पंकज) को वहां देखा तो मैंने हस्तक्षेप किया। हमलावरों के पास पिस्तौलें थीं। उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं और भाग गए।" पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया है।