Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

मेरठ में सिपाही के बेटे की किडनैपिंग के बाद हत्या

मेरठ जिले के थाना इंचौली इलाके में मौजूद धनपुर गांव में सिपाही के छह साल के बेटे की कथित तौर पर फिरौती की रकम न देने पर हत्या कर दी गई। 

पुलिस ने बताया कि धनपुर निवासी गोपाल यादव प्रदेश पुलिस में सिपाही है और सहारनपुर में तैनात है। 

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब आठ बजे उसका छह साल का बेटा पुनीत घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया जिसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस के मुताबिक परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले लोगों ने बच्चे का अपहरण कर लिया और पत्र भेजकर फिरौती की रकम मांगी और रकम नहीं मिली तो मासूम बच्चे की हत्या कर दी और बच्चे की लाश को गांव के ही गन्ने के खेत में फेंक दिया।

पुलिस सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के कथित पत्र की जांच कराई जा रही है। पत्र में 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। 

वहीं, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मेरठ के थाना इचौली के धनपुर गांव में छह साल का बच्चा खेलते समय गायब हो गया। 

उन्होंने बताया कि परिवार ने पड़ोस की रहने वाली महिलाओं पर बच्चों को गायब करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की जिसमें पता चला कि बच्चे की अगवा करके हत्या कर दी गई  है। 

सजवाण ने बताया कि वहां लेटर भी मिला है जिसमें पैसे मांगने की बात लिखी थी। एसएसपी के मुताबिक, पीड़ित परिवार और आरोपियों के जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।