Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, रुकने को कहा तो चला दी गोली

मेरठ में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। इस बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी पर कई थाने में मुकदमे में दर्ज हैं।

जब पुलिस ने उसका पीछा किया और रुकने का इशारा किया तो जल्दबाजी में उसकी बाइक फिसल कर गिर गई वह भागने लगा। उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

बागपत का रहने वाला है बदमाश
आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र खुर्शीद निवासी नई बस्ती गोरीपुर थाना कोतवाली बागपत के रूप में हुई है। उसने बताया कि बागपत में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, इसलिए वह भाग रहा था। बताया जा रहा है कि 1 वर्ष पहले उसने मेडिकल कॉलेज से मोटरसाइकिल की चोरी भी की थी जो उसके पास से बरामद हुई है।

वहीं इस पूरे मामले में जानी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाफर बम्बे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को बागपत की ओर से बाइक पर एक युवक आता नजर आया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह सिसोले की और बम्बे पर भागने लगा।