Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

त्रिपुरा में अवैध रूप से सीमा पार करने के आरोप में 5 रोहिंग्या गिरफ्तार

बांग्लादेश से वैध दस्तावेजों के बिना भारत में घुसने के आरोप में त्रिपुरा में तीन महिलाओं समेत पांच रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। 

सीनियर अधिकारी ने बताया कि उत्तरी त्रिपुरा के चुराईबारी एरिया में नियमित जांच के दौरान पुलिस दल ने गुवाहाटी जा रही बस को रोका और यात्रियों से अपनी पहचान बताने को कहा, लेकिन पांचों रोहिंग्या अपनी राष्ट्रीयता का कोई प्रमाण नहीं दिए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।