Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

मेरठ: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए 3 मुन्नाभाई, उम्र छिपाकर देने आए थे पेपर

मेरठ में 36 केंद्रों पर हो रही पुलिस भर्ती परीक्षामें 3 मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। तीनों अभ्यर्थी उम्र छिपाकर पेपर देने आए थे। तीनों के खिलाफ मेरठ के कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों ने अपनी जन्मतिथि में हेरफेर कर परीक्षा देने आए थे। पकड़े गए मुन्नाभाइयों में दो बिजनौर और एक मुरादाबाद का रहने वाला है।  

आपको बता दे मेरठ कोतवाली थाना क्षेत्र के बीएवी इँटर कॉलेज सुभाष बाजार में पुलिस भर्ती परीक्षा का सेंटर बना हुआ है। फर्स्ट शिफ्ट का पेपर चल रहा था। तभी चैकिंग के दौरान केंद्र प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अमित चौधरी को 3 लड़कों पर शक हुआ।ये तीनों अभ्यर्थी प्रशान्त कुमार पुत्र दारा सिंह निवासी ग्राम पसियापुरा थाना भगत जनपद मुरादाबाद , रणवीर सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी ग्राम युसूफा थाना सिवाल कलां जनपद बिजनौर और परवेन्द्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम जमालपुर बंगर सैदपुरी मेहिचन्द थाना नगीना जनपद बिजनौर हैं।

जब टीम ने जब इन तीनों के आधार कार्ड एंव हाईस्कूल मार्कशीट को चैक किया तो अभ्यर्थी प्रशान्त कुमार के आधार कार्ड पर 01.01.1995 व हाईस्कूल मार्कशीट पर 05.01.2003 लिखा मिला। एक अन्य हाईस्कूल परीक्षा 2010 की मार्कशीट जिस पर जन्मतिथी 06.06.1995 पायी गयी। अभ्यर्थी रणवीर सिंह के आधार कार्ड पर 17.02.1989 व हाईस्कूल मार्कशीट पर 10.07.1996 अंकित है। जबकि हाईस्कूल परीक्षा 2004 की मार्कशीट जिस पर जन्मतिथी 17.02.1989 पायी गयी। तीसरे अभ्यर्थी परवेन्द्र सिंह के आधार कार्ड पर 04.06.1995 व हाईस्कूल मार्कशीट पर 10.08.2002 लिखी थी। हाईस्कूल परीक्षा 2012 की मार्कशीट  पर जन्मतिथी 04.06.1995 पायी गयी। सभी के डॉक्यूमेंट में जन्मतिथि गड़बड़ थी। 

जहां इसके बाद जन्मतिथि मिसमैच होने पर पुलिस ने तीनों अभ्यर्थियों से पूछताछ की तो वो कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने के आरोप में अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने तीनों अभ्यर्थियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।