Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक घर में मृत मिले तीन एसी मैकेनिक, एक की हालत गंभीर

New Delhi: दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके के अंबेडकरनगर में एक घर के अंदर तीन एसी मैकेनिक मृत मिले, जबकि एक बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब एक शख्स ने फोन कर बताया कि उसका भाई फोन नहीं उठा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसने बताया कि एक कमरे वाले मकान में चारों लोग बेहोशी की हालत में मिले। 

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें डॉ. आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।’’ चौथे शख्स की पहचान हसीब के रूप में हुई है और उसका इलाज जारी है। 

पुलिस को सूचना देने वाले भलस्वा डेयरी के निवासी जिशान ने बताया कि उसके रिश्तेदार इमरान उर्फ सलमान और मोहसिन भी कमरे के अंदर मौजूद लोगों में थे। तीसरे मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि चारों एसी मैकेनिक थे और साथ में रहते थे। तीनों की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।