Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Delhi: जाफराबाद में 16 साल की लड़के की गोली मारकर हत्या, आरोपित फरार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में कपड़े की दुकान के बाहर 16 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। लड़के के बड़े भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मृतक के भाई मोहम्मद कैफ ने कहा कि उसका छोटा भाई और दोस्त कुछ कपड़े खरीदकर दुकान से बाहर आ रहे थे, तो कुछ लोगों ने उस समय हमला किया। पुलिस ने बताया कि हमलावर और वे दोनों  कबीर नगर इलाके के रहने वाले हैं और एक दूसरे को जानते थे। वारदात गुरुवार रात करीब नौ बजे जाफराबाद के मरकरी चौक के पास हुई।

इलाके के डीसीपी जॉय तिर्की ने बताया कि लड़के को पीठ में गोली लगी थी और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। तिर्की ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अपराधियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।