Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

Prayagraj: अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला, 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Prayagraj: जिले के गंगा नगर में बहरिया थाना अंतर्गत ग्राम करनाईपुर में एसडीएम (फूलपुर) के आदेश पर पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा खाली कराने गई राजस्व टीम पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसीपी (फूलपुर) विवेक यादव ने बताया कि एसडीएम फूलपुर के बेदखली आदेश का अनुपालन करने राजस्व की टीम सोमवार शाम बहरिया थाना अंतर्गत ग्राम करनाईपुर गई थी जहां जमीन पर पहले से काबिज कुछ लोगों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला के सिर में चोट लगी है।

हालांकि उनकी स्थिति अब सामान्य है। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर थाना बहरिया में 13 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। यादव ने बताया कि इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि हमले के दौरान अज्ञात लोगों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी थी जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।