Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

पिता के अंतिम संस्कार के बाद टीम से आज फिर जुड़ेंगे रिंकू सिंह, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने को तैयार

T20 World Cup 2026: भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के साथ शनिवार को फिर से जुड़ेंगे। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया।

रिंकू सिंह के पिता 58 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। अपने पिता के निधन के बाद रिंकू अपने घर आए थे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘‘रिंकू शानिवार को टीम के साथ फिर जुड़ेंगे।’’