Breaking News

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण किया     |   ईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुई     |   कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी किया     |   पश्चिमी ईरान की इलम सिटी और कोम शहर के तीन इलाकों में हवाई हमले हुए     |   कतर ने बहरीन में कतर नौसैनिकों वाली इमारतों पर ईरान के हमले की निंदा की     |  

पिता के निधन के बाद बोले रिंकू सिंह कहा- ‘दुख को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं’

Rinku Singh: दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने साथी खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता पिता खानचंद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की, सिंह का शुक्रवार तड़के लीवर कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद निधन हो गया था।

खानचंद सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद बीते हफ्ते शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और शुक्रवार तड़के उनका निधन हो गया।

कोहली ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “रिंकू के पिता के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में मेरी हार्दिक प्रार्थनाएं और संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं। ईश्वर की कृपा से आपको हमेशा शक्ति मिले। ओम शांति।”

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी इस खबर से गहरा दुख जताया। युवराज ने पोस्ट किया, “ऐसे क्षणों में शब्द कम पड़ जाते हैं। इस कठिन समय में मैं आपके और आपके परिवार के साथ हूं। ईश्वर करे कि आपको अपने आस-पास के प्यार से शक्ति और साहस मिले।”

पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी संवेदना जताते हुए क्रिकेटर के लिए इस कठिन समय को शब्दों में बयां किया।

उन्होंने लिखा, “टी20 विश्व कप के दौरान अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने के बावजूद रिंकू और उनके परिवार के लिए ये समय विशेष रूप से कठिन होगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को शक्ति और साहस दें।”

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी इस दुखद घटना पर शोक जताया और रिंकू को मजबूत बने रहने की अपील की। खानचंद सिंह के पार्थिव शरीर को शुक्रवार दोपहर ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़ लाया गया, जहां रिंकू अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए और अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया।