Breaking News

कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |   नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी     |   अलीगढ़: अकराबाद में NH-34 पर ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मारी, तीन की मौत, तीन घायल     |   बीकानेर: गृह मंत्री अमित शाह ने BSF कर्मियों से की बात, महिला बैरक का ई-उद्घाटन किया     |  

10 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा

New Delhi: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं। पिछले10 दिनों से भी कम समय में यह तीसरा मौका है जब ईंधन के दाम बढ़ाये गये हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये से 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये हो गई है। पेट्रोल, डीजल के दाम में 15 मई के बाद से यह तीसरी बढ़ोतरी है।

सरकारी तेल कंपनियों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बढ़ी ऊर्जा कीमतों का बोझ धीरे-धीरे उपभोक्ताओं पर डालना शुरू कर दिया है। पंद्रह मई को कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। उसके बाद 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम 90 पैसे लीटर बढ़ाये गये थे। कुल मिलाकर, ईंधन की कीमतों में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत-
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।