Breaking News

क्रिकेटर तिलक वर्मा ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की     |   चेन्नई: थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, 9 ने गंवाई जान, कई जख्मी     |   चेन्नई थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 9 लोगों की मौत     |   यूक्रेन युद्ध खत्म न होने की वजह से पुतिन से बहुत निराश हूं- डोनाल्ड ट्रंप का बयान     |   दिल्ली: सीआर पार्क के काली मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, दुर्गा पूजा में हुए शामिल     |  

झारखंड में वरिष्ठ लोकसेवक अविनाश कुमार ने नये मुख्य सचिव का पदभार संभाला

रांची, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को झारखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभाला।

कुमार ने 1988 बैच की अधिकारी अल्का तिवारी का स्थान लिया, जिन्होंने दो नवंबर 2024 को पदभार संभाला था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव नियुक्त मुख्य सचिव को बधाई देते हुए कहा कि कुमार की दक्षता, दूरदृष्टि और प्रशासनिक अनुभव से राज्य प्रशासन और मजबूत होगा तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री ने तिवारी को विदाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया और राज्य सरकार की कई योजनाओं और नीतियों को लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी बयान में कहा गया, “उन्होंने (अल्का तिवारी) राज्य प्रशासन को नयी दिशा दी और प्रशासनिक परंपराओं को मजबूत किया। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वह अपने अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को लाभ पहुंचाती रहेंगी।”

भाषा

राखी रंजन

रंजन