Breaking News

क्रिकेटर तिलक वर्मा ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की     |   चेन्नई: थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, 9 ने गंवाई जान, कई जख्मी     |   चेन्नई थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 9 लोगों की मौत     |   यूक्रेन युद्ध खत्म न होने की वजह से पुतिन से बहुत निराश हूं- डोनाल्ड ट्रंप का बयान     |   दिल्ली: सीआर पार्क के काली मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, दुर्गा पूजा में हुए शामिल     |  

वर्ष 2023 में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलों में महाराष्ट्र शीर्ष पर : एनसीआरबी रिपोर्ट

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) वर्ष 2023 में आत्महत्या के लिए उकसाने के 1,389 मामलों के साथ महाराष्ट्र देश भर में सबसे ऊपर रहा जहां 1,480 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, आत्महत्या के लिए उकसाने के 1,153 मामलों के साथ मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर रहा, जहां 1,211 लोगों ने आत्महत्या की, जबकि 1,075 मामलों और 1,186 पीड़ितों के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

एनसीआरबी द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 5,96,103 मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा, जिसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और विशेष स्थानीय कानूनों (एसएलएल) के तहत दर्ज अपराध शामिल थे।

उत्तर प्रदेश 7,93,020 मामलों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर है। जहां आईपीसी (जुलाई 2024 में आईपीसी के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता लायी गई) केंद्रीय कानून से संबंधित है, वहीं एसएलएल जुआ अधिनियम जैसे विभिन्न राज्य-विशिष्ट कानूनों के तहत अपराधों को कवर करता है।

महाराष्ट्र में 2021 में 5,40,800 और 2022 में 5,57,012 मामले (आईपीसी और एसएलएल के तहत) दर्ज किए गए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में महाराष्ट्र में दर्ज कुल मामलों में से 82.2 प्रतिशत में आरोप पत्र दाखिल किए गए थे।

भाषा आशीष रंजन

रंजन